अक्षरा सिंह ने 'बारिश बन जाना' सॉन्ग पर किया दिलकश डांस, इंटरनेट पर छाया Video

अक्षरा सिंह ने 'बारिश बन जाना' सॉन्ग पर किया दिलकश डांस, इंटरनेट पर छाया Video

मुंबई, 25 जुलाई: अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी वे अपने फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह हिना खान के म्यूजिक वीडियो 'बारिश बन जाना' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

bhojpuri actress akshara singh dances on Hina Khan song Baarish Ban Jaana

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को अभी तक 10 लाख ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रही इस वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षरा पूल किनारे खड़ी हैं और मानसून का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस हिना खान के गाने पर डिलकश डांस करते हुए नजर आ रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, अक्षरा सिंह के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं।

अक्षरा ने खेसारी लाल और अन्य बड़े सितारों का साथ काम किया है। बता दें, अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' में नजर आएंगी। अक्षरा सिंह के आए दिनों शूटिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं बीते दिनों उनकी निरहुआ के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+