अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा- अमित शाह

मुंबई। भले ही बैठक में कोई नतीजा न निकल पाने की वजह से भाजपा ने गठबंधन को लेकर कोई करारा झटका शिवसेना को नहीं दिया है। लेकिन इससे पहले गुरुवार को अमित शाह ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में गुरुवार को अपनी जनसभाओं में संकेत दिया था कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।

amit-shah

उस समय उन्होंने गठबंधन दलों का कोई जिक्र नहीं किया था। इसके बाद भाजपा ने शिव सेना को कथित तौर पर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसे गुरुवार देर रात शिव सेना खारिज कर दिया।

दोनों दल गठबंधन जारी रखने को लेकर आज दिन भर लगातार बैठकें कर रहे हैं। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "गठबंधन टूटने की कगार पर है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है।"

शिव सेना के एक कार्यकर्ता ने आईएएनएस को संकेत दिया कि ऐसा लगता है गठबंधन के दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन पार्टी ने अपना रुख साफ करने से पहले थोड़ा इंतजार करने का निर्णय लिया है।

हालांकि, शुक्रवार सुबह इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आशा की एक नई उम्मीद जगी है।

भाजपा द्वारा शिव सेना को सौंपे गए फॉर्मूले के मुताबिक, राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से वह और शिवसेना 135-135 पर चुनाव लड़ें और बाकी 18 सीटें गठबंधन के छोटे दलों को दी जाए।

वहीं, शिव सेना ने भाजपा को 119 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें अन्य छोटे दलों को मिलने वाली सीटें भी शामिल हैं। भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा और शिव सेना के बीच गठबंधन टूटता है, तो इससे गठबंधन में मौजूद छोटे दलों रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) और स्वाभिमानी संगठन के भविष्य पर आशंकाओं के बादल मंडराने लगे हैं। दोनों ही दलों के नेता भाजपा और शिव सेना के बीच गतिरोध तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+