बाकी मांगते हैं धन-दौलत, औरंगाबाद के विधायक ने मांगा IIM
औरंगाबाद। आमतौर पर विधायक क्षेत्र में प्रगति कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से हमेशा ही धन की मांग करते हैं। मगर औरंगाबाद के विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से शहर में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट की स्थापना की मांग की है। इस संबंध में औरंगाबाद के विधायक इम्तियाज जलील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के अनुसार औरंगाबाद में आईआईएम की स्थापना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।

विधायक इम्तियाज ने ज्ञापन में लिखा है कि औरंगाबाद शहर में आईआईएम की स्थापना की मांग काफी समय से उठ रही है। आईआईएम की स्थापना के लिए शहर में उपयुक्त भूमि भी उपलब्ध है। इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट औरंगाबाद के कलेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर व तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंपी जा चुकी है।
मराठवाड़ा में उघोगों की सर्वोच्च संस्था चैंबर आॅफ मराठवाड़ा इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर लगातार स्टेट सरकार और सेंट्रल गर्वनमेंट को फालो कर रही है। इम्तियाज जलील का कहना है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एक्स भी अब विदर्भ क्षेत्र में अपनी एक ईकाई स्थापित कर रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट मराठवाड़ा रीजन में स्थित हो। अगली कैबिनेट मीटिंग में इस संबंध में उचित निर्णय लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।












Click it and Unblock the Notifications