जॉगिंग पर गई मॉडल पूर्णिमा से मनचलों ने पूछा एक रात बिताने का चार्ज, एक गिरफ्तार
मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक मॉडल के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मॉडल ने साहस दिखाते हुए छेड़खानी करने वाले आरोपियों का पीछा किया और एक को गिरफ्तार करवा दिया। दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। मॉडल का नाम पूर्णिमा बहल है और जॉगिंग के दौरान आरोपियों ने मॉडल से एक रात बिताने का रेट पूछा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश यादव है जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और बॉक्सर है।
VIDEO: दिल्ली के एक दुकान में पूजा मिश्रा ने की मारपीट, बंदूक दिखाकर दी गंदी-गंदी गालियां
रंगीन मिजाज पायलट ने एडल्ट स्टार को कॉकपिट में बैठाया
पूर्णिमा ने बताया कि उस शख्स ने मुझसे कहा कि मैं एक रात बिताने का क्या चार्ज लूंगी। ये सुनकर मैंने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वहां फैमिलीज और अन्य लोग भी थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। उसके बाद दोनों आरोपी ऑटो में बैठकर भागने लगे। मॉडल ने दूसरे ऑटो से उनका सेंट एंड्रयू चर्च तक पीछा किया, जहां पुलिस की नाकाबंदी थी। वहां उन्होंने अपने ऑटो से उतरकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां से एक शख्स भागने में कामयाब रहा।
मिसेज इंडिया 2010 की फाइनलिस्ट ने इंडस्ट्रियलिस्ट को लगाया 54 लाख का चूना, गिरफ्तार
आपको बताते चलें कि जम्मू की मॉडल पूर्णिमा दो साल पहले मुंबई आई थीं। 20 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली पूर्णिमा एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। मॉडल कुवैत और दुबई में काम कर चुकी हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडिया टीन क्वीन का खिताब भी जीता है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम एड फिल्मों और वीडियो में नजर आई हैं।