एंटीलिया केस: मुंबई में जहां मनसुख हिरेन का मिला था शव, उसी जगह मिली एक और लाश
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक सामग्री से लदी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी के मिलने का मामला अब और उलझता जा रहा है। दरअसल, ये स्कॉर्पियो गाड़ी मनसुख हिरेन नाम के व्यक्ति की थी, जिसकी लाश मुंब्रा के रेती बंदर इलाके मिली थी। NIA अभी तक उस हत्या की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है और एक और लाश ठीक उसी जगह पर शनिवार को बरामद हुई है। शनिवार को मुंब्रा के रेती बंदर इलाके में उसी जगह से एक शव मिला है, जहां से मनसुख हिरेन की लाश मिली थी। आपको बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में मनसुख हिरेन की भी लाश इसी जगह पर मिली थी, जिसके बाद उनकी स्कॉर्पियो कार में विस्फोटक लादकर एंटीलिया के बाहर खड़ी की गई थी।
Recommended Video


पुलिस के अधिकारियों ने डेडबॉडी की पहचान कर ली है। पता चला है कि ये शव 48 साल के शेख सलीम अब्दुल का है। अधिकारियों ने बताया है कि आज सुबह लगभग 11 बजे शेख सलीम अब्दुल का शव मिला था। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी और आपदा प्रबंधन सेल के अधिकारी मौके पर ही पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने छानबीन पूरी कर शव पुलिस को सौंप दिया।
अंबानी के घर के बाहर मिली थी संदिग्ध कार
आपको बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई थी। इस गाड़ी का मालिक मनसुख हिरेन था, जिसकी हत्या हो गई थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 20 जिलेटिन की छड़ें और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। इस मामले के बाद मनसुख हिरेन का शव 5 मार्च को ठाणे के मुंब्रा इलाके से मिला था। अब पुलिस को आशंका है कि कहीं इस हत्या के पीछे भी कोई इसी तरह की साजिश तो नहीं रची जा रही। इसी मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को NIA ने गिरफ्तार किया था। वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की आंच महाराष्ट्र सरकार तक पहुंच गई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications