सोशल मीडिया में वायरल हुई आलिया की टॉपलेस तस्वीर, आपने देखी क्या?
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अभिनेत्री आलिया भट्ट की ये खास तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें आलिया भट्ट टॉपलेस नजर आ रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। ये तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फोटोशूट की है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट टॉपलेस हैं और उनके हाथ में एक बिल्ली भी है।
फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शेयर की तस्वीर
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अभिनेत्री आलिया भट्ट की ये खास तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें आलिया भट्ट टॉपलेस नजर आ रही हैं, उनके हाथ में एक बिल्ली है। आलिया इस बिल्ली को अपनी गोद में लिए हुए हैं। बताया जाता है कि आलिया बिल्लियों से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिल्ली के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani) on

आलिया का हॉट अंदाज
फिलहाल आलिया की अभी जो फोटो फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शेयर की है वो पहले की है। आलिया का ये फोटोशूट पहले ही डब्बू रतनानी ने किया था। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया का हॉट और बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने लिखा है 'लव द कैटटीट्यूड, डोंट या?'

डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर में भी कराया था फोटोशूट
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने डब्बू के लिए कई बार फोटोशूट कराया है। उन्होंने इस साल की शुरूआत में भी डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराया था। आलिया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने एक्टिंग के जौहर दिखाए हैं।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में की थी एंट्री
हाल में उनकी बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाल किया था। आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में आलिया ने बिकनी भी पहना था। इस समय वो फिल्म 'ड्रैगन' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

आलिया भट्ट को बिल्ली बहुत पसंद है
आलिया लगातार अपनी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाती जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आलिया की टॉपलेस तस्वीर के शेयर होते ही ये वायरल हो गई है। आलिया के इस हॉट अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। (फोटो साभार- आलिया के इंस्ट्राग्राम अकाउंट से)












Click it and Unblock the Notifications