महाराष्ट्र में लग सकता है राष्ट्रपति शासन, माहौल गरमागरम
मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। सत्ताधारी कांग्रेस-एनसीपी टूटने के बाद एनसीपी ने राज्य के गवर्नर से मुलाकात कर महाराष्ट्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बारे में चर्चा की है। तो दूसरी ओर भाजपा ने राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी है। इससे काफी संभावनाएं हैं कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। दरअसल, सरकार कभी भी गिर सकती है।
मुख्यमंत्री सौंपेंगे इस्तीफा
एनसीपी के समर्थन खींच लेने के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। संकेत हैं कि पार्टी में गठबंधन टूट जाने बाद से ज्यादा विरोधी सुर उठने लगे हैं। जिससे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर दबाव बना रहा है। कांग्रेस आलाकमान मुख्य्मंत्री चव्हाण से इस्तीफा देने के लिए कभी भी कह सकती है।
एनसीपी औऱ कांग्रेस महाराष्ट्र में पंद्रह सालों से एक साथ सत्ता पर हैं। इन सालों में एनसीपी और कांग्रेस में फूट नहीं देखी गई। सत्ता और विपक्षी पार्टी का इतने सालों पुराना गठबंधन टूटना एक इतिहास गढ़ गया है।