आज होगा मुंडे का अंतिम संस्कार, राजनाथ-आडवाणी भी होंगे शामिल

मंत्री गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। गोपीनाथ मुंडे का पैतृक गांव बीड जिले के पर्ली में है। जहां आज उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा। माना जा रहा है कि वहीं स्थित एक सुगर मिल में उनका दाह-संस्कार होगा जो उन्होंने ही संस्थापित किया था।
पढ़े-गोपीनाथ मुंडे से पहले भी कई दिग्गज नेता हो चुके हैं हादसों के शिकार
मुंबई एयरपोर्ट से विमान के जरिए मुंडे का शव लातूर लाया जाएगा। लातूर से हेलीकॉप्टर के जरिए उनके गांव पर्ली ले जाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर रखा जाएगा। यहां से उनके शव को तोतला मैदान में आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। दोपहर करीब 2 बजे पूरे रीति-रिवाज के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बीजेपी समेत सभी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। माना जा रहा
है कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकॉष्ण आडवाणी और संसदीय कार्य मंत्री वेकेंडया नायडू के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications