एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने सनी देओल का बोला डायलॉग, तो मोनालिसा ने उड़ाया पति का मजाक
मुंबई, 31 जुलाई: फिटनेस आइकॉन के नाम से मशहूर एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत बिग बॉस 10 के चलते सुर्खियों में आए थे। विक्रांत सिंह राजपूत अपनी पत्नी मोनालिसा की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विक्रांत सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने पत्नी मोनालिसा के साथ एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। विक्रात के इस फनी वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सनी देओल का फेमस डायलॉग बोलते दिख विक्रांत सिंह राजपूत
इंस्टाग्राम पर एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विक्रांत सिंह राजपूत अपनी पत्नी मोनालिसा के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में विक्रांत सिंह राजपूत सनी देओल का फेमस डायलॉग 'ये मजदूर का हाथ है कातिया' बोलते दिख रहे हैं। तभी पत्नी मोनालिसा पतीला लिए आती हैं और एक्टर से कहती हैं कि 'ठीक है तो बर्तन धो ले'। इसके बाद तो जो हंसी के ठहाके लगते हैं, इसका तो कोई जवाब ही नहीं।
कैप्शन में लिखा- 'ये मजदूर का हाथ है'
विक्रांत शॉक्ड होकर पतीला लिए वहां से चले जाते हैं। इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में विक्रांत ने सनी देओल वाला ही डायलॉग लिखा, 'ये मजदूर का हाथ है'। फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वो खूब लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, विक्रांत सिंह राजपूत एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता हैं और उनके नाम लगभग 26 फिल्में हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरो वर्दीवाला' में भी अहम भूमिका निभाई थी।
फैंस को पसंद आती है दोनों के बीच की केमिस्ट्री
बता दें, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत पेशे से एक्टर हैं और एक बेस्ट कपल भी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब भाती है। इनकी शादी को चार साल का वक्त बीत गया है, लेकिन, इन देखकर ये बताना मुश्किल है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी को चार साल का वक्त बीत गया है। दोनों ही स्टार्स फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बिजी होने के बाद भी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। हाल ही में वो गोवा वेकेशन से लौट कर आए हैं और यहां लौटने के बाद एक्ट्रेस ने पति का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications