संजय दत्त को मिली पेरोल के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

संजय को इसके पहले भी खुद का स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक महीने की पेरोल मिल चुकी है। उस समय भी कुछ सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गयी थी, जिसमें से 18 महीने की सजा वह पहले ही काट चुके हैं।
संजय को मुंबई की आर्थर रोड से पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया था।
संजय ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहकर एक महीने की पेरोल गांगी थी, लेकिन इस दौरान मान्यता को कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग के मौके पर भी देखा गया। जिससे अदालत के फैसले का विरोध होने लगा। सामाजिक संगठनों काकहना है कि संजय को मिल रही खास सहूलियतों का हम विरोध करते हैं, उनके साथ भी अन्य अपराधियों जैसा बर्ताव किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications