मेरे अब्बु तो हिटलर से भी बड़े तानाशाह थे: आमिर खान
अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनके पिता हिटलर से भी एक हाथ आगे थे, वो उनसे बहुत डरते थे।
मुंबई। फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे नें बड़ा खुलासा किया है। आमिर का कहना है कि जब वो बच्चे थे, तो उनकी अपने पापा के सामने बोलने की भी हिम्मत नहीं थी।

अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' में एक सख्त मिजाज पिता का किरदार निभा रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने कहना है कि आज के समय में घरों माहौल काफी बदला है, हमारे समय में तो पिता के सामने बच्चों की बोलने की भी हिम्मत नहीं होती थी।
अपने पिता के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वो हिटलर से भी आगे के थे, उनकी हमें बड़ी दहशत थी। आमिर ने कहा कि पिता तो सख्त थे ही मैं भी विद्रोही स्वभाव का था और शरारतों से बाज नहीं आता था।
आमिर खान ने 'दंगल' के गाने 'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है' के बारे में बताते हुए ये बाते कहीं। इस गानें में आमिर को अपनी बेटियों के साथ अनुशासन को लेकर बेहद सख्त दिखाया गया है।
आमिर ने कहा कि अक्सर मां-बाप अपने सपने बच्चों पर थोपते हैं, हम तय कर लेते हैं कि बच्चों को अपने जीवन में क्या करना है। खान ने कहा कि ये सही नहीं है, हमें बच्चों को उनकी जिंदगी के फैसले खुद लेने देने चाहिए।
दंगल में बने हैं तीन बेटियों के पिता
आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' में हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट की भूमिका निभा रहे हैं। जो अपनी तीन बेटियों को खुद ट्रेनिंग देकर पहलवान बनाता है।
आमिर फिल्म में पिता के साथ अपनी बेटियों के कोच भी हैं, तो ऐसे मे वो काफी सख्त मिजाज वाले पिता बने हैं। इसी पर आमिर ने एक कार्यक्रम में ये बाते कहीं। आमिर की फिल्म दंगल इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications