पत्नी के ऑनर किलिंग के बाद जहां हुआ था अंतिम संस्कार, वहीं पड़ा मिला पति का शव
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में करीब दो महीने पहले मंगलवेढा के सलगर में ऑनर किलिंग की घटना घटी थी। बेटी अनुराधा द्वारा प्रेमविवाह किए जाने पर पिता और सौतेली मां ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद जिस स्थान पर लड़की का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं उसके पति श्रीशैल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। डॉग स्क्वॉड के जरिए आरोपी की खोज करने की कोशिश की जा रही है। श्रीशैल ने अपनी पत्नी अनुराधा की हत्या के बाद अपनी जान को खतरा बताकर कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की थी। अनुराधा का अंतिम संस्कार जिस स्थान पर किया गया, वहां से 15 से 20 फुट की दूरी पर श्रीशैल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

इस मामले से संबंधित एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। जिसमें श्रीशैल ने बताया था कि अनुराधा की हत्या कैसे की गई। मौत से पहले श्रीशैल का व्हाट्सऐप सुबह के करीब तीन बजे चालू था। श्रीशैल से प्रेमविवाह करने को लेकर अनुराधा के माता को उससे नाराजगी थी। माता-पिता को यह हरकत उनकी प्रतिष्ठा मिट्टी में मिला देने जैसा प्रतीत हुआ। इस हत्या के बाद जल्दबाजी में श्रीशैल के शव का अंतिम संस्कार सबूत मिटाने की कोशिश की गई। ऑनर किलिंग मामले में मंगलवेढा पुलिस ने विठ्ठल धोंडिबा बिराजदार और श्रीदेवी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications