महाराष्ट्र की सड़क पर शर्मसार हुई मानवता, जलता रहा शख्स कोई बचाने नहीं आया

सोशल मीडिया के इस दौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हम अभी भी सामाजिक नहीं हो पाए हैं। मामला महाराष्ट्र का है। यह पढ़कर दिल दहल जाएगा।

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड़ से मानवता शर्मसार करने वाली तस्वीरे सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप का दिल दहल जाएगा।

दरअसल, मुंबई से 8 घंटे की दूरी पर स्थित बीड़ में सड़क पर एक मोटरसाइकिल की दूसरे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार एक ही मोटरसाइकिल के नीचे दब गए। फिर मोटरसाइकिल में आग लग गई। इसके बाद जो हुआ वो दर्दनाक है।

महाराष्ट्र की सड़क पर शर्मसार हुई मानवता, जलता रहा शख्स कोई बचाने नहीं आया

लोग करने लगे ये काम

टक्कर के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी उन दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि लोग घटना का वीडियो बनाने में जुट गए। ना तो किसी ने आग बुझाने की सोची ना ही पुलिस को फोन करने की।

हालांकि थोड़ी देर बाद वहां पुलिस पहुंची और आग को बुझाया गया लेकिन तब तक आग लग एक शख्स इतनी बुरी तरह से जल चुका था कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल था। दूसरे बाइक सवार की मौत शुक्रवार को स्थानीय अस्पताल में हुई।

पुलिस ने कहा...

पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि इतनी भयानक आग लगी कैसे? संभावना इस बा की भी जताई जा रही है कि दोनों में से किसी बाइक सवार के पास शराब की बोतल भी हो सकती है जिससे आग लगी।

समाचार चैनल एनडीटीवी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जी श्रीधर ने कहा कि हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मृतक कौन था? उन्होंने कहा कि दरअसल बाइक की नंबर प्लेट भी जल चुकी है, ऐसे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। नंबर प्लेट से सिर्फ इतना ही पता चल पाया है कि गाड़ी का पंजीकरण पास के ही परभनी कस्बे में हुआ था।

इस पूरी घटना के दौरान यह चौंकाने वाली बात रही कि सड़क का ट्रैफिक नहीं रुका।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+