तेज रफ्तार 'मौत' बांट रही मुंबई की BEST बस, सहमा देगा सड़क हादसे का ये Video

मुंबई, 27 अक्टूबर: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार तो आप ऐसी बसों में बैठने से तौबा कर लेंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बेस्ट बस पीछे से आकर डंपर को जोरदार टक्‍कर मारती है। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

8 लोग घायल, 5 गंभीर

8 लोग घायल, 5 गंभीर

जानकारी के मुताबिक मुंबई के दादर इलाके में बुधवार सुबह बेस्ट बस और डंपर ट्रक की जोरदार टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक बस के चालक और परिचालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आज सुबह की घटना, चालक और कंडक्टर भी घायल

आज सुबह की घटना, चालक और कंडक्टर भी घायल

घायलों में तीन महिला यात्री और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम द्वारा संचालित बस का चालक और कंडक्टर शामिल हैं। घटना आज सुबह की है, जब बस (रूट नंबर 22) मरोल से दक्षिण मुंबई के पाइधोनी जा रही थी।

सीसीटीवी में कैद हादसा

सीसीटीवी में कैद हादसा

हादसे के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पुल के पास से पीछे से तेज रफ्तार में बस आ रही है और साइड से डंपर को टक्कर मारती है, जैसे ही भिड़ंत होती है, जोरदार धुआं उठता है। जानकारी के मुताबिक अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक सिग्नल पर सुबह करीब 7.15 बजे सीसीटीवी में इस हादसे को कैद कर लिया।

हादसे के बाद मची भगदड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टक्कर लगने से बस के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री सड़क पर गिर जाता है जबकि बाकी यात्री कूद कर बाहर आ गए। वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सभी आठ घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बस ड्राइवर, कंडक्टर और तीन यात्रियों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। इधर इस हादसे को लेकर बेस्ट की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+