मुंबई में 7 मंजिली इमारत गिरी, कई के दबे होने की आशंका

बृहन्मुंबई नगर निगम नियंत्रण कक्ष के मुताबिक छुग्गी बस्ती इलाके में स्थित कैथरीन चाल में दो-तीन परिवारों के दबे होने की आशंका है। बीएमसी के आपदा प्रकोष्ठ के एक अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बहरहाल, इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और अग्निशमन की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications