ढाबे पर खाने आए किया 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप
ठाणे। कसारा क्षेत्र में सड़क किनारे एक भोजनालय में बर्तन मांजने वाली महिला के साथ खाना खाने आए युवकों ने गैंगरेप किया। 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप करनेे वाले युवक ढाबे पर आए और कुछ पूछने के लिए महिला के अपने पास बुलाया। इतने में ही युवकों ने महिला को उठाया और सूनसान जगह पर ले गए। जहां उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी करलोक उर्फ भगवान भगत (22) और राजेंद्र सिंह ठाकुर (23) कल खाना खाने के लिए मुंबई-नासिक राजमार्ग पर स्थित ढाबे पर आए थे। महिला को किसी बहाने बुलाकर रेप किया।
पुलिस ने बताया कि महिला के ढाबे पर आने के बाद दोनों युवकों ने महिला को घसीटा वहां तक जहां उन्हें कोई सूनसान जगह नहीं मिल गई। इसके बाद महिला के साथ एक के बाद एक रेप किया।
गौरतलब है कि देश में लगातार ऐसे में मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी ऐसे मामले आ रहे हैं।