महाराष्ट्र महा संग्राम पर लाखों जवानों की नजरें
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव गठबंधनों के टूटने के बाद मुकाबाले का स्वरूप पंचकोण हो जाने से चुनाव में काफी संवेदनशील हो गए हैं। महाराष्ट्र में कल यानी पंद्रह अक्टूबर को डाले जाने वाले मतदान सुरक्षित माहौल में डाले जाएं। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए महाराष्ट्र चुनाव की सुरक्षा इस बार लाखों जवानों के हाथों में है।

महाराष्ट्र विधानसभा संग्राम डोर इस बार करीब दो लाख पुलिस के जवान तानकर रखेंगे। ताकी किसी भी समय पर चुनाव प्रक्रिया में कोई झोल न हो पाए। इन जवानों में राज्य पुलिस कर्मी और रिजर्व पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान माओवादी कोई व्यवधान न डाल सकें।
यही नहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर में बैठे वायु सेना अधिकारी और पुलिस के जवान हवाई निगरानी करेंगे। इन चुनावों में निगरानी के लिए महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान और सिक्किम सहित कई राज्यों के जवानों को तैनात करने के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications