मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मुंबई में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 14 महिलाएं समेत 25 हिरासत में

Google Oneindia News

mumbai rave party
मुंबई। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात कसारवाडवली इलाके में स्थित एक बंगले पर छापा मारा। क्राइम ब्रांच ने गुलछर्रे उड़ाने वाले 25 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 14 महिलाएं भी शामिल है। सभी को अश्लील बर्ताव और बिना परमिट के शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की गई महिलाओं में तीन मोरक्को की नागरिक हैं।

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापा रात 9 बजे मारा गया। सभी 25 लोगों के खिलाफ बोम्बे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। सभी आरोपियों को कसारवाडवाली पुलिस को सौंपा जाएगा। बंगले के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। पिछले महीने पुलिस ने पनवेल में स्थित एक फॉर्महाउस पर छापा मारा था। उस वक्त भी रेव पार्टी के बारे में सूचना मिली थी लेकिन छापे के दौरान फॉर्महाउस से ड्रग्स नहीं मिली थी।

पार्टी हाल ही में रिटायर हुए सहायक पुलिस आयुक्त के लिए आयोजित की गई थी। कुछ लोगों को बिना परमिट के शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अप्रेल में पुलिस ने लोनावला में स्थित एक बंगले पर छापा मारा था। तब पुलिस ने मुंबई के एक कॉलेज के 46 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया था। सभी को बिना परिमट के शराब का सेवन करने और लाउड म्यूजिक के आरोप में गिरफ्तार किया था। छात्र और छात्राएं बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी।

English summary
Thane Mumbai police raided in one bunglow near kasarvadwali and arrested 14 women and 11 boys. They were fully high on drugs and doing rave party without any permission.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X