लड़की को घूरने पर 13 साल के छात्र की हत्या
मुंबई। क्या किसी लड़की को घूरने की सजा मौत हो सकती है, जी हां मुंबई के एक स्कूल में 13 साल के एक लड़के को उसी की कक्षा के छात्रों ने इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उसने किसी लड़की घूर दिया था।

मुंबई के अमहदनगर इलाके में स्थित नूतन स्कूल में पढ़ता था जहां किरन गोरक्ष नाम के छात्र को उसी की कक्षा के के साथियों ने उसे बुरी तरह से मारा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी।
इलाके के पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने किरन के सर को बेंच से बार-बार पटक-पटक कर मारा, इसके बाद उसे पेड़ से मारा गया।
पुलिस के अनुसार यह मामला 26 जून का है, इस घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 1 जुलाई को उसकी मौत गयी थी। वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications