मुंबई हादसा: शवों के माथे पर लिखे नंबर, मचा बवाल
नई दिल्लीः एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों के माथे पर नंबर लिखे जाने का मामला सामने आया है। मुंबई के केईएम अस्पताल ने शवों के माथे पर नंबर लिख उनकी तस्वीरों को एक बोर्ड लगा दिया है। केईएम अस्पताल की इस असंवेदनशील से नाराज मृतकों के परिजन विरोध जताया है।

बवाल बढ़ता देख केईएम अस्पताल ने तर्क दिया कि अराजकता की स्थिति से बचने के लिए ऐसा किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मृतकों की तस्वीरों को फ्लेक्स बोर्ड पर लगाया गया था कि लोग आसानी से अपने परिजनों की पहचान कर सकें।
अस्पताल प्रशासन के इस संवेदनहीन रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भगदड़ दुखद है! लेकिन उससे भी दुखद है मृतकों के शवों के साथ अस्पताल प्रशासन द्वारा किया गया बर्ताव।' इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 23 शवों की परिजनों द्वारा पहचान करवाना बेहद कठिन काम साबित होता क्योंकि लोग बड़े पैमाने पर आ रहे थे इसलिए ऐसा करना पड़ा।
अस्पताल के फैसले का बचाव करते हुए केईएम हॉस्पिटल के फॉरंसिक साइंस डिपार्टमेंट के हेड डॉ. हरीश पाठक ने कहा, 'यह बेहद अराजक और जटिल काम होता।' इस मामले पर अस्पताल का कहना है कि 'हमने सभी शवों की तस्वीरें ली थीं। उन पर नंबर डाले और उन्हें लैपटॉप स्क्रीन और फ्लेक्स बोर्ड पर परिजनों को दिखाया।' अस्पताल ने सफाई देते हुए कहा कि अटॉप्सी के बाद माथे पर लिखे गए नंबरों को मिटा दिए गए थे। डॉ. पाठक ने कहा कि शवों की पहचान के लिए अस्पताल की ओर से 'तेज, सम्मानजक और मजबूत' प्रक्रिया अपनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications