मेट्रो में सफर करना हुआ सरक्षित, मुंबई मेट्रो रेल ने उठाए ये अहम कदम
Recommended Video

मुंबईः अगर आप मुंबई की पहली मेट्रो में सफल करते हैं आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब मुंबई मेट्रो में सफर करना और भी सुरक्षित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुंबई मेट्रो रेल प्रबंधन ने एक ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिए यात्री किसी भी आपातकालीन हालात में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। इस ऐप का नाम सिकोकेयर मोबाइल ऐप है। गुरुवार से इस ऐप की शुरुआत की गई है।

मुंबई मेट्रो में रोजाना 80 से 85 लाख यात्री सफर करते हैं
इस ऐप का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षा देना है। एक आंकडे के मुताबिक मुंबई मेट्रो में रोजाना 80 से 85 लाख यात्री सफर करते हैं। कई बार मेट्रो में सुरक्षा के मुद्दे उठे थे। इसीलिए इसे लॉन्च किया गया था। इस ऐप के लॉन्च होने के बाद कोई भी यात्री अपनी मौजूदा लोकेशन की जानकारी मेट्रो सुरक्षा विभाग को दे सकता है।

ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस सिस्टम पर काम करता है।
सूचना मिलने के बाद यात्री के बाद आवश्यक मदद पहुंच जाएगी। कई बार मुंबई मेट्रो में महिलाओं के साथ अप्रिय घटना देखने को मिली थी। इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सिकोकेयर ऐप को अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस सिस्टम पर काम करता है।

आपातकाल हालात में दबा सकते हैं अलर्ट का बटन
यात्री किसी भी आपालकालीन हालात में अलर्ट का बटन दबा सकता है। अर्लट का बटन दबाने के बाद मेट्रो सुरक्षा विभाग को यात्री की लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी और यात्री तक मदद पहुंचाई जा सकती है।

ये हैं ऐप की खासियत
इस ऐप की मुख्य खासियत है ऐप में जीपीएस की सुविधा होना। इस ऐप में किसी भी यात्री की लोकेशन की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस ऐप में कैड तकनीक होने के साथ ऐप में कैमरा सर्विलांस की सुविधा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications