morena news: 2 लोगों की जान बचाने रिटायर्ड फौजी ने दी अपने प्राणों की आहुति
मुरैना की आसन नदी में डूब रहे थे दो युवक, रिटायर्ड फौजी ने बचाई दोनो की जान, रेस्क्यू के दौरान फौजी की गई जान, पांच घंटे बाद पानी से मिला शव
मुरैना, 15 अक्टूबर। आसन नदी में 2 लोग डूब रहे थे, नजदीक में ही रिटायर्ड फौजी नहा रहा था। फौजी की नजर जब डूबते हुए दो युवकों पर गई तो फौजी खुद को रोक नहीं पाया और युवकों को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी पहुंच गया। फौजी ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को बचा भी लिया लेकिन इस रेस्क्यू में फौजी की जान चली गई। पूरा मामला मुरैना जिले के परीक्षा भटपुरा घाट का है।
Recommended Video

आसन नदी में नहा रहे थे दो युवक
मुरैना में परीक्षा भटपुरा घाट पर राहुल और सुनील नाम के दो युवक आसन नदी में नहा रहे थे। उसी वक्त नदी में रिटायर्ड फौजी राम नरेश तोमर भी नहा रहा थे। अचानक नहाते हुए सुनील और राहुल नदी के पानी में डूबने लगे। पानी में डूबते हुए दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे।
दोनों को बचाने के लिए कूद पड़ा रिटायर्ड फौजी
जहां सुनील और राहुल नदी के पानी में डूब रहे थे वहीं नजदीक में रिटायर्ड फौजी राम नरेश यादव नहा रहे थे। जब उन्होंने दोनों युवकों को डूबते हुए देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और दोनों युवकों को बचाने के लिए उनके पास तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई।
दोनों को बचाने के चक्कर में खुद की चली गई जान
रिटायर्ड फौजी ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया लेकिन इस रेस्क्यू में खुद रिटायर फौजी राम नरेश की जान चली गई। वह नदी के पानी में डूब गए।
5 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया शव
रिटायर्ड फौजी के डूबने की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद रिटायर्ड फौजी के शव को आसन नदी की गहराई से बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications