Morena news: पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, किया जमकर प्रदर्शन
मुरैना में पुलिस कार्रवाई के विरोध पर कुशवाह समाज ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के बार किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई करने की मांग
Morena में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर भीड़ का सैलाब उतर आया। कुशवाहा समाज के हजारों लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर नेशनल हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Recommended Video

लोहगट गांव में पुलिस ने की थी कार्रवाई
बागचीनी थाना पुलिस ने दो दिन पहले लोहगट गांव में कार्रवाई की थी। बागचीनी थाना पुलिस ने यहां पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया था। उनके घर गृहस्ती का सामान नष्ट कर दिया था और उनकी फसल को बर्बाद कर दिया था।
दो दर्जन से अधिक लोगों पर की गई थी एफआईआर दर्ज
पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में बागचीनी थाने में 2 दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई और सभी आरोपियों पर दस-दस का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। पुलिस पार्टी लोहगट गांव में सट्टे के एक आरोपी को पकड़ने गई थी तब पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला हो गया था।
कुशवाहा समाज के लोगों ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन
पुलिस ने जिन लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया वह कुशवाहा समाज के हैं इस वजह से कुशवाहा समाज के सैंकड़ो लोग गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़कों पर उतर आए। नेशनल हाईवे पर कुशवाहा समाज के सैंकड़ो लोगों ने चक्का जाम करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
कलेक्टर को दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर मुरैना को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों ने गांव में घुसकर बेकसूर लोगों के मकान तोड़े हैं उन पर कार्यवाही की जाए। कुशवाहा समाज के लोगों ने इसके लिए 3 दिन का समय भी दिया है। कुशवाहा समाज ने इस बात का ऐलान किया है कि अगर 3 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर से कुशवाहा समाज सड़कों पर उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications