क्या शारदा सोलंकी छोड़ने वाली हैं कांग्रेस पार्टी? बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर मुरैना मेयर ने दिया जवाब
Morena Mayor: दरअसल पिछले दिनों मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी की एक तस्वीर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सामने आई थी।
Morena Mayor: मध्य प्रदेश की मुरैना महापौर शारदा सोलंकी ने शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके बाद उनकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, शारदा सोलंकी ने इन बातों को अफवाह बता दिया है।
ग्वालियर में रविवार को मुरैना महापौर शारदा सोलंकी पहुंची। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शारदा सोलंकी ने कहा है कि वह कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही काम करेंगी।

बताते चलें कि इस बात को और भी बल इसलिए मिला, क्योंकि कुछ दिन पहले ही मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई ने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सिंधिया के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। फिर राकेश मावई ने मुरैना जिले के ही कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सिंधिया के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद से ऐसा लग रहा था कि और भी कई नेता बीजेपी में जाने वाले हैं।
इसी दौरान मुरैना महापौर और सिंधिया की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यह तय माना जा रहा था कि शारदा सोलंकी भी अब भारतीय जनता पार्टी में जाने वाली है। मगर, रविवार को जब शारदा सोलंकी ग्वालियर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंची, तो पत्रकारों ने उनसे सवाल कर दिया कि क्या वे भाजपा में जाने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में शारदा सोलंकी ने कहा कि यह सब अपवाह है। वे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहकर ही काम करेंगी।
मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि यह सारी खबरें झूठी है और मैं कहीं नहीं जा रही हूं। चर्चाओं का क्या है, चर्चा तो होती ही रहती है।












Click it and Unblock the Notifications