अनोखा मंदिर! यहां सिर्फ साढ़े तीन दिन के लिए आते हैं द्वारकाधीश, पूरी करते हैं भक्तों की मनोकामना
Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भगवान द्वारिकाधीश साढ़े तीन दिन की मेहमानी करेंगे। ऐसी मान्यता है कि 300 साल पुराने इस मंदिर पर भगवान द्वारिकाधीश अपना धाम छोडकऱ गांव में मेहमानी करने आते हैं।
इसके साथ ही शनिवार से लीला मेला आरंभ हो गया है। जिसमें तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। दाऊजी मंदिर के महंत श्रीनिवास स्वामी बताते हैं कि भगवान द्वारिकाधीश साढ़े तीन दिन तक जब मुरैना गांव में रहते हैं, तब गुजरात के द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर के पट बंद रहते हैं क्योंकि भगवान की पूजा-अर्चना मुरैना गांव में होती है।

उल्लेखनीय है कि चार धाम के तीर्थ यात्रियों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि श्रीनाथजी में भी दीपावली पर कहा जाता है कि अभी भगवान की पूजा मुरैना में हो रही है।
दाऊजी मंदिर के महंत स्वामी बताते हैं कि 765 साल पहले मुरैना गांव निवासी कृष्ण भक्त संत गोपराम स्वामी को भगवान ने स्वप्न में दर्शन दिए और अपने साथ ब्रह्मलोक ले जाने लगे।
गोपराम बाबा ने भगवान द्वारिकाधीश से कहा कि लोग कैसे जानेंगे कि आप मुझे लेने मुरैना गांव आए थे। सवप्न में ही भगवान श्रीकृष्ण ने संत गोपराम से वादा किया था कि मैं हर साल दीपावली की पड़वा से चौथ तक के लिए मुरैना गांव में मेहमानी करने आया करूंगा। उसी समय से लगातार द्वारकाधीश हर साल दीपावली की पड़वा से साढ़े तीन दिन की मेहमानी करने मुरैना गांव आते हैं।
भगवान ने संत गोपराम स्वामी को यह भी वचन दिया था कि मेरी यहां दीवाली पर उपस्थिति यूं मानी जाए कि मेरे यहां आगमन से पहले दीपावली के त्यौहार के नजदीक (15 दिन पहले) इस गांव के स्वामी परिवारों में किसी न किसी के घर बेटे का जन्म अवश्य होगा।ऐसी मान्यता है, कि हर वर्ष दीपावली से पूर्व स्वामी परिवार में बच्चों का जन्म होता है और उसका पूरे गांव में उत्सव मनाया जाता है l
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापति सभा मुरैना द्वारा 24 वा विशाल दीपावली मिलन समारोह दक्ष नगरी मुरैना गांव श्री कृष्ण लीला मेला में भाई दूज रविवार को दोपहर मनाएगी। इस कार्यक्रम में हर ज्ञान प्रजापति शिवपुरी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सहित जिले भर के तमाम नेता उपस्थित रहेंगे। प्रजापति सभा द्वारा समाज के मेधाभी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications