Harsh Firing: एमपी में दिखा युवती का टशन, हाथ में बंदूक लेकर की पांच राउंड फायरिंग, एक्शन में आई पुलिस
Morena Harsh Firing Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बहन की सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग करना युवती के लिए मुसीबत की वजह बन गया है।
कैलारस कस्बे में एक के एक कई हर्ष फायर किए और इसका वीडियो भी शूट करवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर लड़की हर्ष फायर करते इतनी पॉपुलर हो गई कि पुलिस को उसके विरुद्ध मामला दर्ज करना पड़ा, कैलारस थाना प्रभारी ने स्वयं मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया एवं इंस्टाग्राम पर एक लड़की द्वारा लड़के के साथ मिलकर हर्ष फायर किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि बीती रात 10 से 11:00 का है। घटनास्थल हिमांशु पैलेस के सामने लक्खी गार्डन मैरिज होम एमएस रोड कैलारस का है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को हिमांशु पैलैस कैलारस मे ग्राम भर्रा थाना चिन्नौनी के विशम्भर सिंह सिकरवार की लड़की की शगाई का कार्यक्रम था। उसे कार्यक्रम समारोह मे विशम्भर सिंह सिकरवार की लडकी अनु सिकरवार द्वारा हर्ष फायर किया गया था।
उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 125 बीएनएस के तहत दंडनीय पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अब लगातार शादी समारोह आयोजित होते रहेंगे और इस प्रकार के मामले सामने आते रहेंगे। तत्कालीन पुलिस अधीक्षकों द्वारा हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास तो किए गए, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुए। अब देखना है कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक हर्ष फायरिंग की घटनाओं को कैसे रोक पाते हैंl












Click it and Unblock the Notifications