Morena News: गुरु के चरणों में सिर रखते ही शिष्य की गई जान, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से गुरु और शिष्य के प्रेम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां शिष्य ने गुरु की पहले तो परिक्रमा की और फिर उसके बाद चरणों में अपना शीश झुकाया और प्राण त्याग दिए। अब इस आस्था और भक्ति का अद्भुत संयोग की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

मामला जिले के थरा गांव में गुल्लकी आश्रम पर का हैं। जानकारी अनुसार, क्षेत्र के प्रमुख संत महामंडलेश्वर बालक दास जी महाराज के शिष्य नंदीदास जी महाराज गुल्लकी आश्रम पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेने गए हुए थे।

Disciple death at the feet of Morena Guru,

इस दौरान उन्होंने अपने गुरु की परिक्रमा कर उन्हें दंडवत नमस्कार किया। प्रणाम करते ही गुरु के चरणों में अपने प्राण त्याग दिए‌‌। ऐसा आप ने शायद ही कहीं सुना होगा कि किसी शिष्य ने अपने गुरु की परिक्रमा कर प्राण त्यागे हों।

नंदी दास जी बाबा संत बालक जी दास जी महाराज के शिष्य थे और वर्तमान में परोसा गांव में आश्रम बनाकर भगवान का भजन और जनसेवा कर रहे थे। वह मंगलवार को अपने गुरु के दर्शन हेतु उनके आश्रम पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने महात्मा बालक दास जी महाराज की परिक्रमा की और उनके चरणों में दंडवत प्रणाम किया। कुछ समय बाद जब नंदीबाबा खड़े नहीं हुए तो गुरु ने उनके सिर पर स्नेह रूपी हाथ फेरा लेकिन तब तक उनके प्राण निकल चुके थे।

घटना की जानकारी पाकर नंदी बाबा की भक्ति और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। संत श्री बालक दास जी महाराज ने अपने शिष्य के समर्पित भाव के प्रति अभिभूत होकर नंदी बाबा के अंतिम संस्कार से पूर्व उनका साधु वेश का अंतिम श्रृंगार अपने हाथों से किया और उन्हें चंदन का टीका लगाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में नंदी बाबा का कुंवारी नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+