Morena News: मुरैना में BJP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक अजब सिंह कुशवाहा BSP से लड़ेंगे चुनाव

संवाद सूत्र- अमन सक्सेना

Morena Bsp News: सुमावली विधानसभा से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा का कटा टिकट तो पहले समर्थकों ने किया हंगामा बाद में समर्थकों के साथ अजब सिंह कुशवाहा ने ज्वाइन की बहुजन समाज पार्टी अजब सिंह कुशवाहा ने कहा कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया गद्दारी की है और जब तक अब मैं कांग्रेस की 6 की 6 सीटों को नहीं हरा देता हूं तब तक मैं अन्य और जल ग्रहण नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मैंने एक बड़ी सीट जीत कर दी थी जिस पर एक बड़े मंत्री का कब्जा था बावजूद इसके कांग्रेस ने मेरी टिकट के बंटवारे में सुध नहीं ली कांग्रेस ने मुझ पर यह कहकर टिकट कटा की मेरे पर क्रिमिनल केसेस है, जबकि मेरे पर अब कोई भी अपराध नहीं है। जिसको लेकर आज अजब सिंह कुशवाहा ने सैकड़ो की संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी का दमन थाम लिया।

Congress MLA Ajab Singh Kushwaha and Rakesh Rustam Singh will contest elections from BSP

विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह मेरा प्रण है अब मैं कांग्रेस की 6 की 6 सीट हराकर ही घर बैठूंगा क्योंकि कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया है मैंने कांग्रेस पर भरोसा किया और चुनाव जीतकर उनको सीट निकाल कर दी परंतु कांग्रेस ने मेरे साथ गद्दारी की है जिसका खामियाजा भुगतेगी अब कांग्रेस उन्होंने कहा कि मैं जब तक अन्न पानी ग्रहण नहीं करूंगा जब तक कांग्रेस की 6 की 6 सीटों को नहीं हरा दूंगा

Congress MLA Ajab Singh Kushwaha and Rakesh Rustam Singh will contest elections from BSP

इसके अलावा मुरैना में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम सिंह ने भी बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली। बता दे मुरैना विधानसभा से टिकट कटने के कारण राकेश रुस्तम सिंह नाराज चल रहे थे। बता दे के बीजेपी ने टिकट काटकर दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह कंसाना को टिकट दे दिया, जिसको लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह व उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह चल रहे थे। बीजेपी से नाराज आज आधिकारिक रूप में ज्वाइन की BSP बदले मुरैना विधानसभा के समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+