आरोप-कांग्रेस विधायक ने किया अपहरण, मामला हुआ दर्ज
मुरैना में सुमावली से कांग्रेस के विधायक अजब सिंह पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ है
मुरैना, 19 जुलाई। मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह पर अपहरण का आरोप लगा है। जौरा जनपद की सदस्य संपतिया कुशवाह ने अपने बेटे के अपहरण का आरोप विधायक अजब सिंह कुशवाह पर लगाया है। पुलिस ने विधायक अजब सिंह कुशवाह समेत जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिकरवार पर अपरहण का मामला दर्ज कर लिया है।

मुंद्रावजा गांव से किया गया अपहरण
जौरा जनपद से हाल ही में हुए चुनाव में संपतिया कुशवाह जनपद सदस्य का चुनाव जीती है। संपतिया के दो बेटे है। एक का नाम दरोगा कुशवाह और दूसरे का नाम दीवान कुशवाह है। संपतिया के बड़े बेटे दीवान कुशवाह ने पुलिस को इस बात की शिकायत की है कि उनके छोटे भाई दरोगा कुशवाह का अपहरण कर लिया गया है। दीवान ने बताया कि दरोगा का अपहरण मुंद्रावजा गांव से किया गया है।
विधायक अजब सिंह पर लगाया अपहरण का आरोप
दीवान कुशवाह ने अपहरण करने का आरोप सुमावली से कांग्रस विधायक अजब सिंह कुशवाह पर लगाया है। दीवान ने बताया कि सोलह जुलाई की रात को अपहरण किया गया था। दीवान ने बताया कि अजब सिंह कुशवाह के साथ मानवेन्द्र सिंह और दो अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और दरोगा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
जनपद अध्यक्ष के चुनाव में दबाव बनाने के लिए किया गया अपहरण
आगामी दिनों मे जौरा जनपद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। दीवान का आरोप है कि इसी चुनाव में दबाव बनाने के लिए यह अपहरण किया गया है। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरु हो गई है। दीवान ने जौरा थाने में जाकर पूरा मामला बताया और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अजब सिंह कुशवाह और मानवेन्द्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विधायक अजब सिंह पर पहले भी हो चुके हैं मामले दर्ज
विधायक अजब सिंह कुशवाह का विवादों से पुराना नाता रहा है। अजब सिंह कुशवाह पर धोखाधड़ी का मामला ग्वालियर में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही ग्वालियर में एक शख्स ने अजब सिंह पर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली थी। इस मामले ने भी तूल पकड़ा था। जमीन खरीदने और बेचने को लेकर अजब सिंह कुशवाह के कई विवादित मामले सामने आते रहे हैं। इस बार अजब सिंह पर अपहरण का आरोप लगा है।












Click it and Unblock the Notifications