Morena News: मुरैना लोकसभा सीट जीतने के लिए BSP की मायावती ने झोंकी अपनी ताकत, कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताल ठोकने पहुंची बीएसपी की प्रमुख मायावती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तो कम हमले किए। लेकिन विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
बसपा की सुप्रीमो मायावती ने मुरैना में एक चुनावी सभा में कहा, "हमारी पार्टी किसी भी विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर नहीं जा रही है, बल्कि हम अकेले ही गरीबों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग, मुस्लिम और अन्य वर्गों के पक्ष में चुनाव लड़ रही हैं।"

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुरैना शहर के मैला मैदान में रविवार को चुनावी सभा में कहा, "कांग्रेस, बीजेपी और इनके सभी सहयोगी दलों के बारे में मैं यह कहना चाहती हूं कि आजादी के बाद केंद्र और देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता कांग्रेस के हाथ में रही है। दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग इन विपक्षी पार्टियों की गलत नीतियों और कार्यप्रणालियों के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा है। यही स्थिति इनकी सहयोगी पार्टियों की भी रही। इसलिए फिर बीएसपी को बनाने की जरूरत पड़ी।"

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जो भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में है। मुख्यमंत्री की सभा छैरा मानपुर स्थित सती माता मंदिर पर शाम 4.30 बजे से होगी।












Click it and Unblock the Notifications