Morena News: हाथ में असली पिस्तौल लेकर बना रहा था Reel, तभी अचानक गले को चीरती हुई निकली गोली

Morena News: इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम डालने से भी नहीं बाज आ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से आया है। यहां कट्टे के साथ रील बनाते समय युवक से गोली चल गई, जो उसी की छाती में जा धंसी।

जिससे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Morena News

जानकारी के अनुसार, मुरैना के जौरा विकास खंड के खिडौरा गांव का रहने वाला मोनू सिकरवार अपने ननिहाल पोरसा के छत्तर पुरा गांव शोक कार्यक्रम में गया हुआ था। यहां वह कट्टे के साथ रील बना रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया. मोनू ने कट्टा लोड कर लिया और रील बनाने के के लिए बड़ा तभी टिगार दब गया।

इसी दौरान कट्टे से गोली चल गई, जो मोनू के सीने में ही लग गई‌। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई‌। जब परिजनों ने देखा तो तुरंत दौड़े आनन फानन में घर वाले मोनू को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर एएसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर ने कहा कि देश दुनिया में रील बनाने को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। युवा रील बनाने के चक्कर में अपराधी भी बन रहे हैं। मुरैना में यह हादसा भी ऐसी ही है। कट्टे के साथ रील बनाते समय युवक के साथ यह घटना हुई है। युवक के पास कट्टा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+