Morena Firing: गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच बेधड़क बना रही थी Video, छर्रे लगने के बाद भी करती रही रिकार्डिंग
Morena Firing Update: रंजना तोमर के मुताबिक, जब आरोपी गोलियां चला रहे थे, तब वह घर की छत पर मौजूद थीं. फायरिंग के दौरान एक गोली छत की ओर आ लगी। जो सीधे उसके सामने दीवार से जा टकराई।

Morena Firing Update: मध्य प्रदेश चम्बल अंचल एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। पहले लाठी-डंडे निकले। फिर बंदूके निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अब यह हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गोलीकांड का वीडियो भी सामने आया है। जो आब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक बहादुर बेटी ने रिकॉर्ड किया है।जिसके पिता को भी इस पूरे गोलीकांड में गोली मार दी गई। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली बहादुर बेटी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हुई। लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से घबराई नहीं और पूरे गोलीकांड का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर हत्यारों के चेहरों को दुनिया के उजागर कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बहादुर बेटी का नाम है रंजना तोमर। बहादुर बेटी के अनुसार जब आरोपी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे वह घर की छत पर मौजूद थी। गोलीकांड के दौरान एक गोली छत की तरफ मारी गई। जो सीधे उसके आगे स्थित दीवाल में आकर लगी। गोली के छर्रे आकर उसके शरीर में भी लग गई। इसके बाद वह गिर गई लेकिन फिर हिम्मत करते हुए संभली और दोबारा से वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। गोलीकांड के दौरान वह घर की छत पर बच्चों को अंदर जाने के लिए भी बोलती है। रंजना के अनुसार इस गोलीकांड में उसके पिता वीरेंद्र सिंह को भी गोली लगी।
इस हत्याकांड में दोनों पक्षों के बीच कुछ ही दिनों पूर्व समझौता भी हो गया था और गजेंद्र सिंह के परिवार ने धीर सिंह तोमर के परिवार को 10 लाख रुपए भी समझौता के दिए थे। इसके बाद धीर सिंह तोमर के परिवार ने विश्वास दिया था कि गजेंद्र सिंह के परिवार को गांव में अपने मकान में आने देंगे। वे लोग विश्वास में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे गांव पहुंचे और उसी टाइम ये लोग मौके की तलाश में बैठे थे और बिना किसी बात के सीधे मारपीट और गोली चलाना शुरु कर दिया। रंजना तोमर के अनुसार उनके परिवार के सात लोगों को गोली लगी। जिसमें से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है।

इन लोगों की हुई मौत: फायरिंग में गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह, लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमार। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल हैं।
Recommended Video
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications