Morena News: मुरैना में हुई फिल्म बदलापुर जैसी घटना, 6 लोगों की मौत, घटना पर पूर्व CM कमलनाथ ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुरैना में बदलापुर जैसी घटना सामने आई है। दरअसल सालों से दो पक्षों में चले आ रहे विवाद के चलते आरोपी पक्ष ने बदला लेने के लिए पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों और गोलियों से हमला कर दिया।

Morena Crime News: मुरैना के सिहौंनिया थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की मौत पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुरैना जिले में दिनदहाड़े 6 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं।
बता दे मुरैना के सिहौंनिया थाना क्षेत्र के तहत नोखा गांव में जमीन के विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों गुटों के लोगों ने लाठियों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस बीच फायरिंग में 6 लोगों के मरने व 3 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही सिहौंनिया सहित आसपास के थाना से भी पुलिस बल लेपा गांव पहुंच गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मुरैना में गोली चलने की पूरी घटना विस्तार से
लेपा गांव के रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ और रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के दो-तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से राजू तोमर का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वे गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।
Recommended Video
सभी मृतक रंजीत तोमर पक्ष के
लेपा गांव में जमीन विवाद के दौरान जिन लोगों की मौत हुई उनमें 3 पुरुष व 3 महिलाएं बताई जा रही है और एक महिला की हालत खराब बताई जा रही है। सभी मृतक रंजीत तोमर पक्ष के हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 5 लोगों की मौत हुई है जबकि पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। विवाद में जिन लोगों के मरने की सूचना है, उनमें रंजीत के परिवार के गजेंद्र तोमर, उनका बेटा संजू तोमर व फुंदी तोमर के मरने की सूचना है। साथ ही महिलाओं में फुंदी व संजू की पत्नियों की हालत नाजुक है। साथ ही जो तीन घायल है उनमें वीरेंद्र तोमर विनय तोमर व विनय की पत्नी है।
आरोपी पक्ष कुछ दिन पहले ही गांव में लौटा
बताया जा रहा है कि राधे पक्ष का परिवार 2014 के बाद गांव छोड़कर चला गया था, लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही वे गांव में आया था। बताया जाता है कि यह परिवार पुराने विवाद का बदला लेने के लिए गांव में आया था। आज तक रणनीति बनाता रहा और शुक्रवार सुबह रंजीत के परिवार पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications