ट्रेन के अंदर यात्रियों से वसूली करता महिलाओं का गैंग, देखें वीडियो

Moradabad news, मुरादाबाद। हापुड़ और मुरादाबाद के बीच से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्री एक ऐसे महिला गैंग का शिकार हो रहे जो जबरदस्ती यात्रियों से पैसे वसूलती हैं। यही नहीं मना करने पर भोले भाले यात्रियों के साथ मारपीट तक करती हैं और जीआरपी मूक दर्शक बनी देख रही है। वसूली के जो वीडियो सामने आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

women gang caught on camera extortion money inside train

कैमरे में कैद हुई हरकत

आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक एक यात्री ने जीआरपी की मिलीभगत की पोल खोल कर रख दी है। यात्री ने अपने मोबाइल से आला हजरत ट्रेन के जनरल कोच में सफर करते हुए बनाया गया वीडियो जीआरपी की मिलीभगत साबित करने के लिए काफी है। वसूली के जो वीडियो सामने आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं, क्योंकि वसूली गैंग की कुछ महिलाएं यात्रियों से जबरदस्ती पैसे वसूलती हुई कैमरे में साफ तौर पर कैद हुई हैं। जो यात्री पैसे देने में जरा भी आनाकानी दिखा रहा है ये गैंग उसके साथ मारपीट कर रहा है।

women gang caught on camera extortion money inside train

कुछ बोलने को तैयार नहीं अ​धिकारी

ये पूरा वीडियो हापुड़ से मुरादाबाद के बीच बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले यात्री ने कुछ यात्रियों से भी बात की है कि वो लोग कहां से आ रहे हैं और किस ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने कर बाद से जीआरपी से जुड़ा कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। निरीक्षण करने मुरादाबाद पहुंचे आईजी जीआरपी विजय प्रकाश से इस बाबत सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+