VIDEO: ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भूल गए सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, एक लाइन गाकर चलते बने
मुरादाबाद, 16 अगस्त: समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद गाए जाने वाले राष्ट्र गान 'जन गण मन' ही भूल गए और अधूरा राष्ट्र गान गाने के बाद बिना कुछ कहे वहां से चलते बने। सांसद ही नहीं वहां मौजूद सपा जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित ध्वजारोहण के लिए वहां मौजूद किसी कार्यकर्ता को राष्ट्रगान याद नहीं था। मुश्किल से राष्ट्रगान पूरा किया गया। सपा सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राष्ट्रगान भूले सपा सांसद और कार्यकर्ता
देश में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुरादाबाद के गलशहीद पार्क में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, लेकिन सपा सांसद सहित वहां खड़े लोग एक लाइन गाने के बाद राष्ट्रगान ही भूल गए।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद सपा सांसद एसटी हसन किसी से कोई बात किए बिना वहां से चलते बने। हालांकि, तब तक कैमरे में सब कैद हो चुका था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने सपा सांसद और उनके कार्यकर्ताओं की जमकर आलोचना की।

सपा सांसद ने राष्ट्रगान सुनाकर दी सफाई
बता दें, सपा सांसद एसटी हसन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद देर रात उन्होंने इस मामले में सफाई दी। एसटी हसन ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान सुनाने के बाद कहा, 'यौमे आजादी के 75वें जश्न में मुझे इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वहां राष्ट्रगान गाने वाली दूसरी टीम थी। जिन्होंने गाते समय कुछ गड़बड़ी कर दी। मैंने टोका भी था। उसके बाद पीछे खड़े लोगों ने राष्ट्रगान पूरा किया और हम वहां से चले गए। हालांकि लोगों ने ये फैला दिया कि मैं राष्ट्रगान भूल गया, मेरी याददाश्त कमजोर नहीं है, बचपन से राष्ट्रगान पढ़ता आ रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications