UP News: शादी के लिए दांव पर लगाई जान, टावर पर चढ़े कपल और बोले कूद जाएंगे, कड़ी मशक्कत के बाद उतरे नीचे

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शनिवार की रात में एक प्रेमी जोड़ा मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। मोबाइल की टावर पर चढ़ने के बाद दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। दोनों ने कहा कि जब तक शादी नहीं कराई जाएगी तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची काफी देर तक दोनों को समझाया गया लेकिन दोनों नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में शादी करवाने का आश्वासन दिया गया उसके बाद प्रेमी जोड़ा मोबाइल टावर से नीचे उतरा। इस दौरान वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी।

up-news-couple-climbs-tower-to-put-their-life-at-stake-for-marriage-in-moradabad

बताया जा रहा है कि मुड़िया खेड़ा गांव का रहने वाला एक युवक जौनपुर की रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्यार करता है। युवक जौनपुर में मजदूरी करता था, इसी दौरान उसकी मुलाकात युवती से हुई थी उसके बाद वह उसे दिल दे बैठा।

15 दिन पहले वह युवती को लेकर अपने गांव चला आया था। उधर युवती के घर वाले युवती की काफी खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन करते हुए युवती के घर वालों को जो पता चला कि युवती मुरादाबाद में है तो सभी लोग युवक के घर पहुंच गए।

युवक के घर पहुंचने के बाद युवती के लोग उसे अपने साथ लेकर जाना चाहते थे लेकिन युवक उसे जाने नहीं देना चाहता था। इसी बीच प्रेमी युगल मौका पाकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद दोनों कूद कर जान देने की धमकी देने लगे।

बताया जा रहा है कि दौरान पुलिस वालों और परिजनों द्वारा जब उनके ऊपर दबाव बनाया गया तो लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, उसके बाद शादी कराने का आश्वासन देकर दोनों को मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+