भाजपा को वोट देने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली, हालत गंभीर
Moradabad News, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो सगे भाइयों को भाजपा को वोट डालना भारी पड़ गया। रिश्ते के चाचा ने दोनों सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकी पुलिस इस मामले को संपत्ति विवाद बता रही है।

दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में जाफर और जुनैद को मंगवार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उनके चाचा रईस कुरैशी उर्फ़ भोलू ने बताया कि वह और उसके भतीजे भाजपा पार्टी से जुटे हुए है। उन्होंने भाजपा को वोट दिया था, इसलिए उन पर हमला किया गया है।

भाजपा की वजह से रंजिश
रईस कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दानिश उर्फ लाला, कलुआ और राजू दबंग किस्म के व्यक्ति है। जो हमारे भाजपा से जुड़े होने के कारण रंजिश रखते हैं। बताया कि लोकसभा चुनाव में हमने भाजपा को वोट दिया था। इसलिए हमे वो हमारे जान के दुश्मन बने हुए है। इसी वजग से आरोपियों ने मेरे भतीजों पर जनलेवा हमला किया है।

पुलिस का क्या है कहना?
वहीं, इस मामले सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि संपत्ति को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय विवाद चल रहा है। उसी मामले में झगड़ा हुआ है जिसमें एक पक्ष ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications