सीओ से बोला दरोगा- सामने आए तो सीधा गोली मार दूंगा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा और सीओ स्तर के अधिकारी के बीच गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पहले दरोगा ने उसके साथ की गई अभद्रता की शिकायत उच्च अधिकारीयों से कर दी थी, लेकिन दरोगा ने आपा खोते हुए सीओ को सामने आने पर सरकारी पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे डाली है। इसका वीडियो वायरल वायरल हो रहा है।

police inspector threatening CO video viral

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह मुरादाबाद में तैनात जिस दरोगा सचिन दयाल ने मीडिया के सामने आकर पुलिस के सीओ स्तर के अधिकारी देवेन्द्र यादव पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया था, जिसकी लिखित शिकायत भी उच्च अधिकारीयों से की गयी थी, उसी दरोगा सचिन दयाल ने अपना एक वीडियो वायरल करते हुए अभद्रता करने वाले सीओ स्तर के अधिकारी देवेन्द्र यादव को सामने आने पर अपनी सरकारी पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे डाली है।

'मेरे सामने पड़ गए तो गोली मार दूंगा'

वायरल वीडियो में सचिन दयाल कह रहा है, मेरी गाड़ी में गलती से बैक गेयर लग गया था और कार सीओ साहब की गाड़ी से टकरा गई थी। अपनी गलती मानते हुए मैंने सीओ साहब की मान मुनव्वल भी की, लेकिन सीओ ने मेरे साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। मैंने इसकी शिकायत एसपी देहात साहब को कर दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं जांच करवाता हूं। मैंने कहा जांच नहीं करवानी, या तो मुरादाबाद से मुझे निकाल दो या सीओ साहब को निकाल दो। मैंने कहा कि अगर मेरे सामने पड़ गए तो सरकारी पिस्टल से सीधी गोली मार दूंगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

फिलहाल, इस प्रकरण के चलते सीओ देवेन्द्र यादव तो अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं, लेकिन दरोगा सचिन दयाल के इस धमकी भरे विवादित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देर रात मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद का कहना है कि व्हाट्सऐप पर एक वीडियो संज्ञान में आया है। ये सचिन दयाल हैं। ये पिछले 8-9 महीने से पुलिस लाइन मुरादाबाद में नियुक्त हैं। इनके द्वारा एक विवादित बयान दिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+