मुरादाबाद में बवाल, ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत, गुस्साए लोगों ने एक सिपाही को पीटा, फोर्स तैनात
Moradabad accident news today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार को मिट्टी खुदाई करते दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने एक सिपाही को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। यहां तक की ग्रामीणों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया हुआ था।

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर चला रहा युवक उसके नीचे गिर गया और ट्राली के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीण बोले अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली का है। बताया जा रहा है कि गांव दलपतपुर का रहने वाला लोकेश उर्फ़ मोनू ट्रैक्टर ट्राली से खेत से मिट्टी लेने के लिए शुक्रवार को गया हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि सिपाही द्वारा लोकेश से रिश्वत मांगी गई थी।
ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि सिपाही को प्रति ट्राली 500 रुपए रिश्वत चाहिए था। रिश्वत नहीं देने पर शुक्रवार सुबह को मिट्टी लेने गए ट्रैक्टर ट्राली का सिपाही ने अपनी कार से पीछा कर लिया। कहा जा रहा है कि पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद मोनू डर गया और अपना ट्रैक्टर लेकर भागने लगा।
भागते समय ट्रैक्टर लेकर वह कुछ डर गया इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पहले ही माेनू ट्रैक्टर से नीचे गिर गया था। ट्रैक्टर से नीचे गिरने के बाद ट्रॉली मोनू के ऊपर ही गिर गई जिससे वह दब गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ लिया। सिपाही को पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और उसकी वर्दी भी फाड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा सिपाही की गाड़ी की हवा भी निकाल दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंची।
उसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा किसी तरह समझाकर ग्रामीणों के चंगुल से सिपाहियों को मुक्त कराया गया। पुलिसकर्मियों की पिटाई होने की सूचना मिलने के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस पहुंची। बाद में ग्रामीणों की शिकायत पर दो पुलिसकर्मियों समय तक ज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।












Click it and Unblock the Notifications