नौकरी छूटने के बाद तनाव में रहने लगी थी मुस्कान नारंग, मॉडलिंग की दुनिया में भी आजमाई थी किस्मत
Fashion designer Muskan Narang: 25 साल की फैशन डिजाइनर और मॉडल मुस्कान नारंग की होली से पहले जॉब छूट गई थी। इस वजह से वह अपने घर मुरादाबाद लौट आई थी।

Fashion designer Muskan Narang: इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने सुसाइड कर लिया। मुस्कान का शव शुक्रवार 28 अप्रैल को कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। परिजनों की मानें तो मुस्कान होली पर मुंबई से आई थी, लेकिन वापस नहीं गई।
मुस्कान द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मुस्कान के परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुस्कान काफी समय से परेशान थी।
फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और मुस्कान के फोन की सीडीआर निकाली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। आइए जानते है मुस्कान नारंग के बारे में...।
25 साल की मुस्कान नारंग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस की रहने वाली थी। मुस्कान के पिता चंद्रप्रकाश नारंग डिस्पोजिबल क्रॉकरी के कारोबारी हैं और मां उमा नारंग हाउस वाइफ है। मुस्कान अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी है।
चंद्र प्रकाश की मानें तो उनकी 3 बेटियां मुस्कान, महक और चंचल है और एक बेटा दीपांशु है। मुस्कान ने देहरादून से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। इसके बाद वह मुंबई चली गई। मुस्कान मुंबई में एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी में जॉब कर रही थी।
फैशन डिजाइनिंग की जॉब करते-करते मुस्कान को मॉडलिंग का ऑफर भी मिला। जिसके बाद मुस्कान नारंग ने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमई। ऐसा बताया जा रहा है कि मुस्कान ने एक कंपनी के लिए मॉडलिंग भी की थी।
हालांकि, होली से पहले मुस्कान की जॉब छूट गई और वह अपने घर वापस मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद वापस आकर मुस्कान ने मॉडलिंग के अपने सफर को जारी रखने की कोशिश की। खबर के मुताबिक, मुस्कान ने यहां एक कंपनी के लिए एड भी शूट किया था।
हालांकि, मुस्कान को सफलता नहीं मिल पा रही थी। परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने और मॉडलिंग की दुनियां में सफलता न मिलने पाने के बाद से वह कुछ तनाव में रहने लगी थी। हालांकि,उसने अपने परेशानी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था।
परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार 27 अप्रैल को मुस्कान खुश दिख रही थी और सबसे बातें भी कर रही थी। रात साढ़े दस बजे मुस्कान ने पूरे परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया था। इसके बाद वह सोने के लिए कमरे पर चली गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे देखा तो मुस्कान कमरे में नहीं थी।
Recommended Video
ऊपर जाकर देखा तो मुस्कान स्टोर रूम में पंखे से लटक रही थी। बेटी को लटका देखकर चीख पुकार मच गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।
मुस्कान के पिता ने बताया कि उसे देखकर ऐसा एहसास भी नहीं था कि उसके मन में आत्महत्या जैसा कोई ख्याल चल रहा है। एसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अर्पित कपूर का कहना है कि मुस्कान सुसाइड केस में परिवार के लोगों ने सिर्फ इतना कहा है कि उनकी बेटी डिप्रेशन में थी। इस मामले में मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर को स्टडी कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications