Moradabad: हेलमेट न पहने पर कटा बीजेपी नेता का चालान, थाने के बाहर धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता..किया हंगामा
Moradabad News: मुरादाबाद जिले में 24 मई को लाजपत नगर चौकी प्रभारी ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान बीजेपी नेता का हेलमेट न होने पर चालान काट दिया। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

Moradabad News: प्रदेश की योगी सरकार ने बढ़ते हुए हादसों को देखते हुए अब दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, हेलमेट ना लगाने पर पूरे प्रदेश में चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
तो वहीं, दूसरी तरफ मुरादाबाद में पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से नाराज बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और चौकी के आगे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 1000 का जबरन चालान काटने के साथ ही अभद्रता का आरोप लगाया।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ अध्यक्ष सुखदेव राजपूत बुधवार (24 मई) शाम को कटघर क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे थे। यहां भाजपा की बैठक थी, जिसके बाद सभी लोग वहां से रवाना हो गए। इस दौरान चौकी प्रभारी लाजपत नगर प्रबोध कुमार सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्ष सुखदेव राजपूत को रोक लिया और हेलमेट ना होने के चलते 1000 का चालान काट दिया। इसपर भाजपा नेता सुखदेव राजपूत द्वारा कहा गया कि उनका हेलमेट चोरी हो गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चौकी प्रभारी ने उनकी बात न सुनते हुए उनके साथ अभद्रता की।
इतना ही नहीं, उनका 1000 का चालान काट दिया। इसके बाद लाजपत नगर चौकी के बाहर मंडल अध्यक्ष सहित दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए औऱ हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि पुलिस द्वारा जांच कर कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्रकर्ता शांत हुए। वहीं, पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच की बात कर रहे है। बता दें, सरकार द्वारा आए शासना देश के बाद मुरादाबाद में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications