LOCKDOWN के बीच मुरादाबाद में बाइक पर दुल्हन को विदा करा लाया दूल्हा, वीडियो

मुरादाबाद। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें तमाम प्रयास कर रही है। जनता कर्फ्यू के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में 27 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के बीच मुरादाबाद जिले में एक दूल्हे ने बाइक से जाकर निकाह किया और अपनी दुल्हन को बाइक से विदा करा लाया। युवक की शादी में केवल 6 लोग शामिल हुए। अब युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Moradabad: groom returned with bride on bike during lockdown

जानकारी के मुताबिक, मामला मुरादाबाद जिले के गलशहीद थाना क्षेत्र के भट्टी स्ट्रीट इलाके का है। यहां एक व्यक्ति की शादी में कुल 6 बाराती पहुंचे और दुल्हन की विदाई बाइक पर कराई गई। विदाई का वीडियो किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में तीन बाइकों पर दूल्हा सहित कुल छह बाराती नजर आ रहे हैं। वीडियो में दूल्हा अपने रिश्तेदार की बाइक पर बैठा हुआ है। दूसरी बाइक पर कुछ रिश्तेदार बैठे हुए हैं। तीसरी बाइक पर दुल्हन व एक बच्ची बैठी है। इस तरह विदाई करके नव दंपति ने ज्यादा लोगों की भीड़ न करने की अपील का पालन किया है। बाइक पर दूल्हा दुल्हन की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोग नव दंपति के द्वारा के लिए गए इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

यूपी में 27 मार्च तक लगा लॉकडाउन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बारे में सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में ही रहें और किसी भी तरह की पैनिक न फैलाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान संबंधित अधिकारी सख्ती से फैसला लें। कर्फ्यू लगाने का फैसला जिले डीएम के पास होगा। अगर उन्हें जरूरत पड़ती है तो वे कर्फ्यू लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+