मुरादाबाद: मां-बाप के सामने बेटी से पांच लोगों ने किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद, 07 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में किशोरी से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के पांच लोगों ने किशोरी को अगवा किया, उसे बंधक बनाकर मां-बाप के सामने उसके साथ हैवानियत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

minor girl misdeeds by five infront of parents in moradabad

बदला लेने के लिए किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि किशोरी का बड़ा भाई कुछ दिनों पहले एक महिला के साथ फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार की शाम को महिला के परिवार के लोग उनके घर में घुस आए और उन्होंने बेटे की हरकत का बदला लेने के लिए उनकी बेटी को अगवा कर लिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को महिला के परिवार ने बंधक बनाया हुआ है और पांच लोगों ने उसके साथ रेप किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं। जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इलाके के ही रहने वाले आरोपी ने बेटी सहित उन तीनों को अगवा किया और अमरोहा में कहीं ले गए। बाद में उन्हें बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उन्हीं के सामने रेप किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+