मुरादाबाद: स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर पत्थर फेंकने वाले 5 आरोपी भी कोरोना संक्रमित, पूरा थाना क्वारंटाइन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 15 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। मंगलवार को आए 15 संक्रमित मरीजों में पांच वो लोग हैं जिन्होंने एक डॉक्टर और पुलिस की टीम पर हमला किया था। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को पकड़ने में शामिल पुलिसकर्मियों सहित नागफनी थाने के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे थाना परिसर को भी सैनेटाइज किया गया है।

medical team and police team five attackers found covid 19 positive

पांच लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि लखनऊ के आरएमएल अस्पताल से मंगलवार को 58 संदिग्धों की रिपोर्ट आई, जिसमें से 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 10 पुरुष और सात महिलाएं गिरफ्तार की गई थीं। गिरफ्तार सभी लोग हॉटस्पॉट इलाके से थे। लिहाजा जेल में बंद सभी का सैंपल टेस्ट करवाया गया था। अब लखनऊ से आई रिपोर्ट में पांच पुरुषों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सभी को मेटरनिटी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

पुलिसकर्मियो को भी किया क्वारंटाइन
सीएमओ ने बताया कि इनके संपर्क में जो भी पुलिसवाले या अन्य लोग आये थे सभी को क्वारंटाइन किया जायेगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि सभी आरोपियों का सैंपल जेल में ही लिया गया था। कुल 11 लोगों का सैंपल जेल से जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से छह रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल टीम इन सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने में जुटी है।

एक डॉक्टर और बच्चा सहित तीन महिलाएं भी संक्रमित
सीएमओ ने बताया कि 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में संदिग्धों की स्क्रीनिंग ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच साल का एक बच्चा, मेडिकल की एक छात्रा सहित तीन महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं। बता दें कि जिले में अब तक पांच कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि एक मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुकी है। फिलहाल 67 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+