लॉकडाउन में पत्नी का 10 हजार में दो घंटे के लिए किया सौदा, वो तीन द‍िन तक...

मुरादाबाद। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने रुपयों के लिए अपनी पत्नी का ही सौदा कर दिया। महिला को खरीदने वाले शख्स ने तीन दिन तक महिला को बंधक बनाकर रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पति पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल दो बिचौलिए और रेप के एक आरोपित की तलाश में जुट गई है।

10 हजार में 2 घंटे के लिए किया सौदा

10 हजार में 2 घंटे के लिए किया सौदा

मामला मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र का है। यहां पुलिस ने अपनी ही पत्नी को 10 हजार रुपए में दो घंटे के लिए दूसरे के हाथ बेचने वाले पति को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो बिचौलिए व रेप के एक आरोपित की तलाश में पुलिस अभी भी जुटी है। इनमें से एक संभल का रहने वाला है। पाकबड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के हासमपुर चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी घर से लापता है। इसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी।

महिला की बात सुन पुलिस हैरान

महिला की बात सुन पुलिस हैरान

थाना प्रभारी के मुताबिक, सर्विलांस से लापता महिला का लोकेशन संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मिली। पाकबड़ा पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। जब महिला से पूछताछ की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, महिला ने बताया कि वह लापता नहीं हुई थी, बल्कि उसके पति ने ही उसे दस हजार रुपए में बेच दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि बिचौलिए की भूमिका पाकबड़ा के रहने वाले खालिद ने निभाई थी। खालिद ने ही गुन्नौर के रहने वाले कलवा के भाई के हाथ उसका सौदा कर दिया।

बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया रेप

बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया रेप

महिला के मुताबिक, बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसका रेप किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, संभल के रहने वाले व रेप के आरोपित कलवा के छोटे भाई व पाकबड़ा के रहने वाले बिचौलिए खालिद की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+