सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में 17 अगस्त को होगी सुनवाई, अश्लीलता फैलाने का आरोप
मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में दर्ज परिवाद के मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। परिवाद में बुधवार को वादी ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है। बता दें कि जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की ओर से 11 जून को रेलवे स्टेडियम में हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम से नाराज होकर शिव सेना नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी के खिलाफ 12 जून को अपने अधिवक्ता के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर कराया था। जिसमें उन्होंने सपना चौधरी के ऊपर भारतीय संस्कृति को धूमिल करने, अश्लीलता फैलाने और युवाओं को उकसाने का आरोप लगाया था। इस कार्यक्रम की वजह से बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में परिवाद दर्ज हो गया था और इसकी सुनवाई आगामी 29 जून तय हुई थी। लेकिन बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने इस मामले में अपने बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। जिसमें उन्होंने आरोपों को दोहराया। अब इस मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications