मदरसा संचालक समेत 7 लोगों ने किया बीए की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो दिखाकर छोटी बहन को भी लाने को कहा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीए की छात्र के साथ मदरसा संचालक समेत 7 लोगों ने गैंगरेप किया और छात्रा का वीडियो भी बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता को पैरालाइसिस है। दो साल पहले मदरसा संचालक फुरकान ने छात्रा से हमदर्दी जताते हुए उसको बीए में दाखिला दिलाने और पढ़ाई में मदद करने की बात कही। उसको पीपलसाना में रहने वाले स्कूल संचालक शिवानंद के घर बुलाया।

मदरसा संचालक समेत 7 लोगों ने किया गैंगरेप

मदरसा संचालक समेत 7 लोगों ने किया गैंगरेप

वहां पर मदरसा संचालक फुरकान, शिवानंद, शानू उर्फ शाहनवाज, मोहम्मद गौस उर्फ गुड्डू, फुरकान और दो अज्ञात लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना ली और उसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छात्रा का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। इस वजह से छात्रा दो बार गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। छात्रा ने बताया कि वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही। 25 मई और 30 मई को छात्रा के पास फुरकान ने फोन कर कहा कि छोटी बहन को भी वह उनके हवाले करे वरना वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे।

पुलिस को दी तहरीर

पुलिस को दी तहरीर

छात्रा ने इंकार किया तो दो जून को छात्रा के पास एक कोरियर भेजा गया। जिसमें एक सीडी थी, जिसे उसने चलाकर देखा तो उसमें छात्रा के साथ फुरकान दुष्कर्म करता हुआ दिखा। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी अब वह बदनामी का डर दिखाकर उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद करना चाह रहे हैं। इस वजह से आरोपियों ने शिवानंद की पत्नी सीमा से उसके पास कोरियर भिजवाया है। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने फुरकान, शिवानंद भटनागर, शहनवाज ऊर्फ शानू, गुड्डू एवं दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी भोजपुर चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+