Apeksha Nimbadia DSP : डिप्टी एसपी बेटी ने किया DIG पिता को सैल्यूट, फोटो हुई वायरल
मुरादाबाद, 02 नवंबर: एक अफसर पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व का पल क्या होगा जब उसकी बेटी अफसर बन जाए। पिता अपनी अफसर बिटिया की सलामी ले। ऐसा ही एक पल उस वक्त सामने आया है, जब मुरादाबाद में डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड के बाद डिप्टी एसपी अपेक्षा निंबाडिया ने अपने पिता आईटीबीपी डीआईजी एपीएस निंबाडिया को सैल्यूट किया। डीआईजी पिता ने भी बेटी को सैल्यूट किया और बेटी को ट्रेनिंग पूरी करने पर आशीर्वाद भी दिया। पिता और बेटी की इस फोटो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

यूपी पुलिस को मिले 72 डिप्टी एसपी
मुरादाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में एक नवंबर की सुबह पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस को 72 डिप्टी एसपी मिल गए। इनमें 19 महिला डिप्टी एसपी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। इस बीच डिप्टी एसपी बनीं अपेक्षा निंबाडिया ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपेक्षा निंबाडिया ने अपने मैदान में अपने डीआईजी पिता एपीएस निंबाडिया को सैल्यूट किया। अफसर पिता ने भी अपनी बेटी को सैल्यूट किया।

पिता-बेटी की इस तस्वीर ने जीता लोगों का दिल
डिप्टी एसपी अपेक्षा निंबाडिया की अफसर पिता को सैल्यूट करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई, जो अब वायरल हो गई है। आईटीबीपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी यह तस्वीर शेयर की गई है। कैप्शन में लिखा है, ''गौरवान्वित पिता को गौरवान्वित बेटी से सलाम।'' सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है।

कौन हैं अपेक्षा निंबाडिया ?
अपेक्षा निंबाडिया मूल रूप से यूपी के हापुड़ की रहने वाली हैं। अपेक्षा ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा से फर्स्ट क्लास में बीटेक पास किया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 में नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया है। अपेक्षा के दादा वनी सिंह जाट रेजीमेंट से ऑनरेरी कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। अपेक्षा के पिता एपीएस निंबाडिया आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। पासिंग आउट परेड में अपेक्षा की मां बिमलेश निंबाडिया भी मौजूद रहीं।

जब DSP बेटी को CI पिता ने सबके सामने किया सैल्यूट...
इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस की एक फोटो वायरल हुई थी। सर्किल इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्याम सुंदर अपनी बेटी जेसी प्रसांति को सैल्यूट करते दिख रहे थे, जो राज्य पुलिस सेवा में डीएसपी पद पर तैनात हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस ने पिता बेटी के बीच गर्व के इस पल की तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications