Bharat Jodo Nyay Yatra: 24 को यात्रा में शामिल होंगे सपा के नेता, प्रियंका गांधी के भी आने की तैयारी

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की यात्रा में अभी तक सपा के नेता शामिल नहीं हुए थे।

लेकिन अब गठबंधन फाइनल हो जाने के बाद राहुल गांधी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा मुरादाबाद में 24 फरवरी को प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।

bharat-jodo-yatra-sp-leaders-and-priyanka-gandhi-will-join-the-yatra-on-24th

सोमवार को जारी हुए लिस्ट के अनुसार मुरादाबाद की सीट समाजवादी पार्टी के पाले में है। ऐसे में भारत जोड़ो ने यात्रा गुरुवार को मुरादाबाद से होकर गुजरेगी तो समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास रहेगा।

कहा यह भी जा रहा है कि 24 फरवरी को यह पहला मौका होगा जब गठबंधन होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आएंगे। अभी तक समाजवादी पार्टी के नेता इस यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।

हालांकि इसके पहले भी अखिलेश यादव के शामिल होने की बात सामने आई थी। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी होने के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।

यहां तक की अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से यह भी कहा था कि जब तक गठबंधन फाइनल नहीं हो जाता तब तक समाजवादी पार्टी का कोई भी नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगा।

प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद हुआ गठबंधन
यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सामंजस्य से नहीं बन पा रहा था। कांग्रेस को वाराणसी समेत कई अन्‍य सीटों को मांग रही थी लेकिन सपा महज 11 सीटें दी थी।

इसी बीच आरएलडी के एनडीए में जाने के बाद जो सीटें आरएलडी को दी जानी थी वे सीटें भी रिक्‍त हो गईं बावजूद इसके गठबंधन का रास्ता साफ नहीं हो सका था।

ऐसे में प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन तय हुआ। अब यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकी बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी द्वारा छोटे दलों को भी कुछ सीटें देने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+