सड़क खुदाई करते समय मिला मुगलकाल का खजाना, बंटवारे के झगड़े में मामला पहुंचा थाने

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बरवाला खास गांव में एक ठेकेदार के पास से मुगलकाल के सिक्के बरामद हुए। पुलिस को उससे 698 सिक्के मिले, जो कि चांदी के हैं। ये सिक्के अरबी भाषा में छापे गए हैं। जानकारों का कहना है कि ये सिक्के करीब 500 साल पुराने हैं। बहरहाल, पुलिस की ओर से जिला अधिकारी को सूचना पहुंचा दी गई है।

मुरादाबाद में मिले मुगलकाल के 698 चांदी के सिक्के

मुरादाबाद में मिले मुगलकाल के 698 चांदी के सिक्के

संवाददाता के अनुसार, एसएसपी अमित पाठक ने इन सिक्कों को लेकर प्र​ति​क्रिया दी। कहा गया कि बरामद हुए सिक्कों को सरकारी खजाने में रखा जाएगा। जिस ठेकेदार के पास ये सिक्के मिले हैं, उसकी पहचान गुलाब नवी के रूप में हुई है।

खुदाई के दौरान मिले ये बेशकीमती सिक्के

खुदाई के दौरान मिले ये बेशकीमती सिक्के

वह हिमाचल प्रदेश में सड़क खुदाई का काम करता है। इसी दौरान मजदूरों को सड़क खुदाई करते वक्त जमीन में एक लोहे की कढ़ाई में बड़ी संख्या में मुगलकाल के चांदी के सिक्के मिले, लेकिन गुलाब नवी ने अपने साथी ठेकेदार के साथ मिलकर सभी सिक्के आपस में बांट लिए।

मजदूरों ने हिस्सा मांगा तो धमकी देने लगा

मजदूरों ने हिस्सा मांगा तो धमकी देने लगा

साथी मजदूरों को घर चलकर हिस्सा देने की बात कही, लेकिन नबी मुरादाबाद वापस अपने घर लौट आया। जब उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हिस्सा मांगा तो उनको धमकी देने लगा। जिसके चलते अन्य मजदूरों ने इस मामले की शिकायत पुलिस और जिला अधिकारी से कर दी।

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुलाब नवी के घर से मुगलकाल के 400 से 500 साल पुराने 698 सिक्के बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+